मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में बेमौसम बारिश से फिलहाल राहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राज्य में मौसम ने करवट बदली है। कई जिलों में मंगलवार से बारिश हो रही है।मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है। बुधवार शाम को रांची में जोरदार बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पिछले तीन दिनों से राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो रही है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार बुधवार को भी चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

राज्य में बेमौसम बारिश का खेती-बाड़ी पर मिलाजुला असर पड़ने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञ और जिला कृषि पदाधिकारी डॉ रामाशंकर सिंह ने बताया कि बेमौसम हो रही बरसात का खेती-बाड़ी पर मिलाजुला असर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में हो रही वर्षा जहां गेहूं, तिलहन और दलहन के लिए लाभकारी साबित होगा। सब्जियों के लिए यह वर्षा नुकसानदायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि यदि वर्षा अगले दो से तीन दिन और हो गया तो खेत में लगी सब्जियों को नुकसान पहुंचना तय है। आलू की फसल जहां-जहां तैयार हो गई है उस पर बेमौसम बरसात का खराब असर पड़ेगा।

मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 15 फरवरी को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग वाले जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें