मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

पलवल में किसान के घर में लाखों की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पलवल में किसान के घर में लाखों की चोरी

पलवल। किसान के घर का ताला तोड़कर लाखों रूपये की नगदी सहित घरेलू सामान की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार को किसान की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।खांबी गांव निवासी राहुल भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसने गांव से बाहर खेतों पर मकान बनाया हुआ है। उसका परिवार पलवल शहर में रहता है, उसने दो कंबाइन मशीन ली हुई है।कंबाइन मशीनों से धान की फसल का सीजन करने गांव में आया था। उसके मकान में उसका मामा देवेंद्र व आठ लेबर के आदमी रहते है। मकान को बंद कर वह लेबर के साथ खेतों की कटाई के लिए चला गया।सुबह सात बजे जब वह नहाने व खाना बनाने के लिए आया, तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था। उसने मकान के अंदर देखा तो अंदर से इन्वर्टर-बैटरी, दो पंखे, एक बैग जिसमें एक लाख 70 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, पेन कार्ड, दोनों कंबाइन मशीनों के कागजात रखे हुए थे को चोरी कर ले गए।हसनपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने सोमवार को बताया कि पीड़ित किसान ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें