गैस गोदाम में चोरी
मेदिनीनगर। मोहम्मदगंज थानांतर्गत स्टेशन रोड सिंचाई नहर किनारे स्थित चैहान इंडेन ग्रामीण गैस वितरक के कार्यालय में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने वेंटिलेटर से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गैस एजेंसी के प्रोपराइटर राजन सिंह ने बताया कि कार्यालय के काउन्टर से नगद राशि लगभग 95 हजार चोरी हुई है। इस सम्बन्ध में मोहम्मदगंज थाना को सूचना दी गई है। थाना प्रभारी अमरदीप ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस छानबीन में जुुट गई है।





