मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: कपड़े के शोरुम में चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: कपड़े के शोरुम में चोरी

पानीपत। पानीपत में जीटी रोड स्थित मशहूर कपड़ों के शोरूम में मैनेजर ने एक सेल्समैन पर चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शोरूम का ही एक सेल्समैन धीरे-धीरे कपड़े व अन्य सामान चुरा ले गया। कंपनी द्वारा ऑडिट करवाने पर इस चोरी का खुलासा हुआ। चोरी करने के बाद सबूत मिटाने के लिए सेल्समेन सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गया।उसे कुछ दिन पहले ही काम पर रखा गया था। मंगलवार को गोहाना मोड़ पर स्थित 'ऑक्टेव पुमा' शोरूम के मैनेजर पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिसंबर को कंपनी की टीम द्वारा शोरूम का वार्षिक ऑडिट किया गया था। ऑडिट के दौरान स्टॉक रूम की जांच की गई तो भारी गड़बड़ी पाई गई। जांच मे पता चला कि स्टॉक रूम से नामी ब्रांड्स के भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े गायब हैं। मैनेजर ने जब शोरूम के स्टाफ से पूछताछ की, तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।स्टाफ के अनुसार, सहारनपुर यूपी का रहने वाला सेल्समैन अरणव सचदेवा, जो इसी साल अप्रैल में काम पर लगा था, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था। आरोप है कि अरणव रोजाना ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने बैग में छिपाकर कपड़े बाहर ले जाता था। थाना सेक्टर 29 पुलिस ने मैनेजर पवन कुमार की शिकायत के आधार पर आरोपी अरणव सचदेवा के खिलाफ चोरी व अमानत में खयानत के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें