मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद: दुकानदार को धोखा देकर हजारों का सामान ले उड़ा युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहाबाद, । जिले के शहर टोहाना में एक दुकानदार से धोखाधड़ी कर एक

युवक हजारों रुपये का सामान ले गया। दुकानदार को जब अपने साथ हुई धोखाधड़ी

का पता चला तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने रविवार

को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को

दी शिकायत में टोहाना निवासी असीम ने कहा है कि उसकी नेहरू मार्किट में

नेशनल इलेक्ट्रिक के नाम से दुकान है।

गत दिवस उसकी दुकान पर

रविन्द्र नामक युवक आया। उसने जीपी फूड्स के नाम से वहां के मुनीम मनोज

कुमार से उसकी बात करवाई और दुकान से लगभग 72 हजार रुपये का बिजली का सामान

लेकर चला गया। जब उसने मोबाइल फोन पर फर्म मालिक से बात करवाई तो

ट्रयूकॉलर पर नाम जीपी फूडस लिखा आ रहा था। इस पर उसने विश्वास करके यह

सामान उसे दे दिया।

दो दिन बाद जीपी फूडस का मालिक जब उनकी दुकान

पर आया तो पता चला कि वह तो फर्म को छोड़ चुका है। इस पर उसने अपने साथ हुई

धोखाधड़ी का पता चला। दुकानदार ने इस बारे आरोपी युवक रविन्द्र निवासी

राजनगर के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने और उसके

पैसे दिलवाने की गुहार लगाई। इस मामले में टोहाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ

केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें