मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

थराली में दुकानों व मकानों से मलबा हटाने के कार्य में आई तेजी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
थराली में दुकानों व मकानों से मलबा हटाने के कार्य में आई तेजी

गोपेश्वर। चमोली जिले के थराली क्षेत्र में आई आपदा से आवासीय भवनों व दुकानों में मलबा भर गया था। जिला प्रशासन की पहल पर मलबा हटाने के साथ ही उसका निस्तारण भी किया जा रहा है।थराली क्षेत्र में आई आपदा में सगवाडा, थराली, चेपडों में भारी नुकसान हुआ था। सगवाडा में एक भवन, थराली में आठ भवन पूर्वतया क्षतिग्रस्त हो गये थे। आंशिक क्षतिग्रस्त भवनों में सगवाडा में दो, थराली में 10 तथा चेपडों में तीन, आंशिक क्षतिग्रस्त दुकानों में थराली में छह तथा चेपडों में 41 भवन शामिल है जबकि आंशिक क्षतिग्रस्त थराली में 11 व चेपडों में 27 शामिल है। जिन भवनों में मलबा भरा है, इसमें सगवाडा में एक थराली में सात चेपडों में तीन, दुकानों में मलवा भरा है, उनमें थराली में 11 और चेपडों में 68 शामिल है।आरडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अल्ला दिया ने बताया कि मलबा हटाने के कार्य के लिए 18 मजदूर लगाए गए हैं। इनमें से 10 मजदूर थराली में और आठ मजदूर चेपड़ो में कार्यरत हैं। थराली क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता दिनेश पंवार एवं अंकित की निगरानी में तथा चेपड़ो बाजार में अपर सहायक अभियंता देवेंद्र प्रसाद की देखरेख में दुकानों और घरों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें