मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

बकरियों के साथ फंसे तीन चरवाहों को एसडीआरएफ जवानों ने सुरक्षित निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। जनपद के श्यामपुर थानांर्तगत लक्कड़ घाट के पास नदी का जलस्तर बढ़ने से तेज बहाव में टापू पर तीन चरवाहे फंस गए। ये सभी बकरी चराने गए थे। एसडीआरएफ ने 55 बकरी समेत तीनों चरवाहों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया।गुरुवार देर रात पुलिस चौकी श्यामपुर से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण लक्कड़ घाट में बकरी चराने गए तीन व्यक्ति नदी के बीच बने टापू पर फंस गए हैं। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रात्रि के अंधेरे व नदी के तेज बहाव से तीनों व्यक्तियों राधेश्याम (65), नाथी राम पाल (65), नरेश पाल निवासी लक्कड़ घाट श्यामपुर व उनकी 55 बकरियों को सरक्षित बाहर निकाला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें