मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

बालमन में जो बातें छप जाती हैं वे कभी नहीं मिटतीः कुसुम वर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बालमन में जो बातें छप जाती हैं वे कभी नहीं मिटतीः कुसुम वर्मा

लखनऊ के बड़ा चांदगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई संगोष्ठी

लखनऊ, 26 फरवरी । देश का भविष्य, हम बच्चे, आपस में नही लड़ेंगे, हम बच्चे, मिलकर रहेंगे, हम बच्चे, करें पढ़ाई, हम बच्चे, करें कमाई, हम बच्चे... जैसे नारों से बच्चों में ऊर्जा का संचार करते हुए प्राथमिक विद्यालय, बड़ा चांदगंज, लखनऊ में ’गांधी एक जीवन’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि गांधी शान्ति प्रतिष्ठान के पूर्व निदेशक रमेश शर्मा ने बच्चों को प्रेरित हुए सीख दी। गांधी जी के जीवन से जुड़े संस्मरणों को बताते हुए श्री शर्मा ने कहा कि गांधी दर्शन जीवन जीने की एक कला है, गांधी जी के विचार ही हैं जो गांव को मजबूत बना सकता है, और जब गांव मजबूत होगा तो देश मजबूत बनेगा।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए अवधी साहित्य संस्थान, अमेठी के डॉ अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि मानवता के पुजारी बापू जी का जीवन सादगी से भरा पड़ा है। गांधी जी ने राजा हरिश्चन्द्र से सत्य का एवं श्रवण कुमार से सेवा का भाव सीखा, जिसका जीवन पर्यन्त पालन करते रहे। बापू जी ने देश की आजादी के खातिर सत्य एवं अहिंसा को साधन बनाया। नेता जी सुभाषचंद्र बोस ने उन्हें राष्ट्रपिता के नाम से पुकारा। ग्राम स्वराज एवं रामराज्य की संकल्पना गांधी जी की देन है। आज सारी दुनिया के लोग गांधी जी को मानते हैं। देश एवं युवाओं का भविष्य गांधी मार्ग पर चलकर ही सुरक्षित है।

राजकीय बालिका इंटर कालेज, विकास नगर, की प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने बच्चों से कहा कि बालमन एक कोरा कागज होता है, इस बालमन में जो भी बातें छाप कर जाती हैं वे जीवन में कभी मिटती नही है। आज बच्चों को पूज्य गांधी जी के जीवन दर्शन की छाप डालने की जरूरत है। समाजसेवी, चाइल्ड लाइन 1098 के निदेशक रत्नेश कुमार ने गोष्ठी का संचालन किया । कहा कि बच्चों के लिए चाइल्ड फ्रेन्डली वातावरण मिलना चाहिए, जैसा कि बापू जी ने कल्पना की थी। समाजसेवी ओम सिंह ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा आप सब देश के नौनिहाल हैं ।

इससे पहले विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा यादव ने सभी का स्वागत और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मन्दाकिनी सिंह, विनीता शुक्ल, अर्चना शुक्ला सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें