मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

चोर मेन गेट से ना घूस कर छात से उतर कर लाखों की चोरी कर घटना को दे रहे है अंजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के मां तारा अपार्टमेंट और नेताजी नगर के गली नंबर 4 के पास स्थित गैलेक्सी मॉल में अवस्थित न्यू स्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सोने,चांदी के लाखों रूपये के ज्वेरात चोरी कर फरार हो गये। इस संबंध में नामकुम थाना क्षेत्र के रहने वाले न्यू स्वर्ण अलंकार ज्वेलर्स के मालिक सुब्रतो पांजा ने लोअर बाजार थाना में मामला दर्ज कराया है। सुब्रतो ने लिखित में कहा है कि उसे सुबह में लगभग 6:45 मार्केट के ही दुकानदार गोपाल बर्नवाल ने मोबाइल पर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब मैं वहां पहुंचा तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है । तुरंत लोअर बाजार थाना को सूचित किया गया। कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्क्कायर्ड की टीम भी आयी छानबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

चोरी हुई जेवरात: चांदी का पायल साठ जोड़ा, चांदी का बर्तन जिसमें प्लेट 13 पीस ,13 पीस ग्लास ,8 पीस चम्मच, सिंदूर, कजरौटी पचासी पीस, चांदी का हाथ का बेड़ा 120 जोड़ा, चांदी का चेन पचासी पीस, छोटा बड़ा मिलाकर ,चांदी का लॉकेट 90 पीस छोटा बड़ा, चांदी का चूड़ी 21 जोड़ा, चांदी की मूर्ति आठ जोड़ा, चांदी का मेहंदी छल्ला आठ जोड़ा ,चांदी का हार 7 पीस,बिछिया अंगूठी 350 पीस, सोने का अंगूठी छह पीस, सोने का नथिया 40 पीस , सोने का नोज पिन 150पीस, सोने का लॉकेट 14 पीस सहित सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा कर ले गया।

कैसे हुई चोरी: चोरो ने सेटर को जिस ताकत के साथ तोड़ा है इससे लगता है कि कोई मजबूत व्यक्ति ने इसे अंजाम दिया होगा। वहीं विगत 4 फरवरी को लोअर बाजार थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक के नजदीक नसीम कुरैशी के घर से भी जेवर और एक लाख दस हजार नगद की चोरी हुई थी। जिस तरह से नसीम के घर चोरों ने दूसरे की दीवार फांद कर नसीम के छत पर गया वहां से अंदर ही अदंर सीढ़ी से नीचे उतर कर कमरे में घूसकर चोरी किया था,जिसका उदभेदन अब तक नहीं हुआ। लगभग उसी अंदाज में स्वर्ण अंलकार जेवर्ल्स दुकान में मॉल के मेन गेट से न घूस कर दुकान के पीछे की दीवार से खिड़की फांदकर अंदर घूसा और अंदर ही अंदर शटर तोड़कर चोरी कर उसी खिड़की से निकल कर भाग गया। थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि चोर जल्द पकड़ा जायेगा। वहीं दुकानदारों के साथ बैठक भी करेंगे। सिटी एसपी ने कहा जहंा भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है और वह बंद है तो उसकी अब मॉनिटरिंग होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें