मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह बढ़ा, सभापति ने विधानसभा अध्यक्ष से की थी सिफारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह बढ़ा, सभापति ने विधानसभा अध्यक्ष से की थी सिफारिश

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक के लिए बनी प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह बढ़ा दिया गया है। सभापति शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने समिति का कार्यकाल बढ़ाने की सिफारिश की थी।दरअसल, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक के लिए विधानसभा ने प्रवर समिति गठित कर अधिसूचना जारी की थी। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को समिति का सभापति बनाया गया था। जबकि पक्ष-विपक्ष के छह विधायकों को सदस्य नामित किया गया था। विधेयक में नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण का परीक्षण कर प्रवर समिति को विधानसभा अध्यक्ष को एक माह में रिपोर्ट सौंपनी थी। इसी के साथ प्रदेश में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हुआ। प्रवर समिति ने बैठक में स्पष्ट कर दिया था कि 2011 की जनगणना के आधार पर जिस तरह 2018 के निकाय चुनाव हुए थे, वैसे ही ओबीसी आरक्षण इस बार के चुनाव में भी दिया जाएगा।विधानसभा कक्ष में प्रवर समिति की बैठक में सभापति प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया था कि निकाय चुनाव के लिए 10 नवंबर को हाईकोर्ट में कार्यक्रम पेश कर दिया जाएगा। चूंकि यह मुद्दा काफी व्यापक है। इसके लिए और अधिक समय की जरूरत है। लिहाजा, प्रवर समिति का कार्यकाल बढ़ाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया जाएगा। अब समिति का कार्यकाल एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है।विधानसभा के उप सचिव लेखा हेमचंद्र पंत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959) संशोधन विधेयक 2024 पर गठित प्रवर समिति का कार्यकाल नौ अक्टूबर के बाद एक माह तक के लिए बढ़ा दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें