मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए तेज होगा संघर्ष : महेंद्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड में जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए तेज होगा संघर्ष : महेंद्र

रांची। भाकपा के राज्या सचिव के रूप में चुने गए महेंद्र पाठक ने कहा है कि पार्टी राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करेगी।

पाठक शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में लाल झंडे के विकल्प के लिए राज्य स्तरीय संगठन को मजबूत करने, जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन विकसित करने का फैसला लिया गया है। पिछले दिनों हुए पार्टी के सम्मेलन में जल जंगल जमीन की हिफाजत करने और खनिज संपदाओं के दोहन पर रोक लगाने, बेरोजगार युवाओं के रोजगार 10 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता, वित्त रहित शिक्षा, विस्थापन नीति विस्थापन आयोग का गठन सहित दर्जनों प्रस्ताव आंदोलन के लिए पास किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राज्य भर से 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेने पहुंचे थे। इसमें से 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। वहीं राज्य के संचालन के लिए 47 सदस्य राज्य परिषद, 21 सदस्यों कि राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। दूसरी बार राज्य सचिव चुने जाने पर पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड में जनता की जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन तेज किया जाएगा।

आने वाले दिन में लोकसभा और विधानसभा की चुनाव सहित पंचायत और नगर निगम के चुनाव में भी पार्टी बढ़कर के हिस्सा लेगी। उन्होंकने अभी से ही चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को जाने का आह्वान किया। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड में वाम विकल्प देने की वकालत की। झारखंड में मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण के लिए छात्रों युवाओं साथ ही महिलाओं को भी जोड़ने के लिए रणनीति बनाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें