मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कदम ऐतिहासिक : अमित साहू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़ी जाति को 36% से 50% तक आरक्षण देने की अनुशंसा राज्य सरकार से की है। आयोग के इस कदम को रामगढ़ के नेताओं ने ऐतिहासिक कदम करार दिया है। इस संबंध में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित साहू ने कहा कि मूलवासी सदान मोर्चा के पहल पर लिए गए इस फैसले पर आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति लोकनाथ प्रसाद एवं वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि राज्य में 55% आबादी पिछड़े वर्ग की है। आयोग का यह फैसला इतनी बड़ी आबादी को सम्मान देने के लिए किया गया है। अमित साहू ने कहा कि झारखंड के पिछड़ा समाज के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके द्वारा किये हुए वादे को याद दिलाते हुए, जल्द से जल्द झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को अमलीजामा पहनाने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें