मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों को दी सेवाभाव की सीख, कहा- तन, मन व धन से राष्ट्र निर्माण में जुटें

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) के प्रकल्प आरोग्यधाम में नौ से 12 जुलाई तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संंघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का सोमवार को समापन हो गया। इसके बाद संघ प्रमुख ने संतों से मुलाकात की थी।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर रवाना होने से पहले अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की बैठक में व्यवस्था संभालने में लगे स्वयंसेवकों से कहा कि तन, मन व धन से राष्ट्र निर्माण में जुटें। उन्हें सेवा भाव की भी सीख दी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे वह नागपुर के लिए रवाना हो गए।

यह रहा इस प्रवास कार्यक्रम का सार: प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआइ) के प्रकल्प आरोग्यधाम में नौ से 12 जुलाई तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संंघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक का सोमवार को समापन हो गया। इसके बाद देर शाम संघ प्रमुख ने संतों से मुलाकात की थी। उस दौरान कई धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई थी। वहीं, चार दिन की बैठक का सार संघ के शताब्दी वर्ष 2025 तक गांव-गांव तक शाखाओं को पहुंचाना रहा। इसको लेकर अखिल भारतीय कमेटी, क्षेत्र व प्रांत प्रचारकों के साथ भी मंथन हुआ। हालांकि, मुख्य फोकस संगठन रहा। उधर, मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत चित्रकूट में सात दिन के प्रवास के बाद सतना के लिए रवाना हुए। वहां से उन्हें ट्रेन से नागपुर जाना है।

प्रत्येक स्वयंसेवक से लिया परिचय: नागपुर जाने से पहले वह बैठक की व्यवस्था में लगे करीब 70 स्वयंसेवकों और डीआरआइ कार्यकर्ताओं को सेवाभाव का पाठ पढ़ाना नहीं भूले। दिन में 11 बजे स्वयंसेवकों के साथ परिचय बैठक की। करीब एक घंटे एक-एक स्वयंसेवक से विस्तार से परिचय लिया और उनकी समस्याएं जानी। शाम चार बजे डीआरआइ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी प्रचारक बन जाए तो राष्ट्र निर्माण को लेकर मिली जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वहन करें।

रात में ही निकल गए संघ सरकार्यवाह: सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले को मध्य क्षेत्र की होने वाली बैठक में 15 जुलाई तक यहां रुकना था, लेकिन अचानक काम आने से वह सोमवार की रात में ही क्षेत्र प्रचारक अनिल के साथ नागपुर चले गए। चित्रकूटधाम रेलवे स्टेशन से वह तुलसी एक्सप्रेस से मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान नगर प्रचारक सचिन ने उनका आशीर्वाद लिया।

सतना स्टेशन में रही कड़ी सुरक्षा: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार शाम को सतना स्टेशन से नागपुर के लिए ट्रेन पकड़ी। वह भारी सुरक्षा के बीच चित्रकूट से सतना तक कार से गए। उनके सतना स्टेशन पहुंचने से पहले पुलिस ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें