मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में मकान की छत गिरी, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में मकान की छत गिरी, तीन घायल

फतेहाबाद। शहर की हंस कालोनी में शुक्रवार देर रात को एक मकान की छत गिरने से वहां साे रहे परिवार के तीन सदस्य घायल हाे गए। घायलाें में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रशासन से पीडि़त परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है। शहर की हंस कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि गत दिवस रात को परिवार के लोग सो रहे थे।रात करीब एक बजे अचानक छत का एक हिस्सा नीचे गिर गया। छत का जो हिस्सा गिरा, उसके नीचे उसका पिता ओम प्रकाश चारपाई पर सोया हुआ था। मलबे की चपेट में आने से ओम प्रकाश घायल हो गया। गनीमत रही कि जान बच गई। वह और उसकी मां दयावंती पास ही सो रही थी। उनको भी चोट लगी हैं। एकदम से धमाके की आवाज सुनकर सभी उठ गए और देखा कि छत गिर चुकी थी। धमाका सुन कर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंचे और मलबे से उसके पिता को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां से अग्रोहा रेफर कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें