मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

नहीं थम रहा सड़क अवरुद्ध होने का सिलसिला, उत्तराखंड में पांच राजमार्ग समेत 35 मार्ग अवरुद्ध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । मानसून सीजन में इन दिनों उत्तराखंड में सड़क अवरुद्ध

होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी 47 मार्ग

अवरुद्ध हुए हैं। 93 अवरुद्ध मार्गों में से 58 मार्गों खोले गए हैं।

हालांकि अभी पांच राजमार्ग समेत 35 मार्ग अवरुद्ध हैं।

लोक निर्माण

विभाग उत्तराखंड की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में बुधवार को

कुल 47 मार्ग अवरुद्ध हुए हैं और 46 मार्ग गत मंगलवार के अवरुद्ध थे यानी

कुल 93 अवरुद्ध मार्गों में से 58 मार्गों को बुधवार को खोल दिया गया है।

शेष 35 मार्ग अवरुद्ध हैं। इसमें पांच राज्यमार्ग, एक मुख्य जिला मार्ग एवं

29 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं। उक्त अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए

वर्तमान में राज्य राजमार्गों पर पांच मशीनें, मुख्य जिला मार्ग पर एक तो

ग्रामीण मार्गों पर 27 कुल 33 मशीनें कार्य कर रही हैं। अवरुद्ध पांच

राजमार्गों में दो टिहरी, एक उत्तरकाशी, एक पिथौरागढ़ तो एक ऊधमसिंहनगर में

राजमार्ग अवरुद्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें