मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:34 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा मंदिर के इर्द-गिर्द के दुकानदारों के समक्ष उत्पन्न हुई भुखमरी की समस्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। देवघर बाबा मंदिर पर आश्रित रहने वाले दुकानदारों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। सोमवार की सुबह सैकड़ों फुटकर दुकानदार सहित पेड़ा व्यवसायी, मनिहारी दुकानदार, बद्धि माला बेचने वाले,चूड़ा व्यवसायी आदि दुकानदारों ने अपनी मांगो को लेकर स्थानीय शिवलोक मदरसा मैदान में सैकड़ों की संख्या में जमा हुए थे। दुकान्दारों ने कहा की हम सभी दुकानदार पूरी तरह से मन्दिर पर आश्रित हैं। बीते 5 माह से हमलोगों की दुकाने बंद है। वर्तमान में भी मन्दिर खुलने का कोई आदेश नहीं है। ऐसे में हमलोगों के सामने भूखे से मरने की स्थिति आ गयी है । सरकार के द्वारा हमलोगों के बीच किसी प्रकार का कोई राहत सामग्री का वितरण भी नहीं किया गया है। दुकान का किराया, स्टाफ खर्च, महाजन का तगादा से हम लोग बहुत परेशान हैं । वहीं सभी ने कहा कि मन्दिर को अविलम्ब खुलवाते हुए हमलोगों को भी अपनी-अपनी दुकानें खोलने का आदेश दिया जाए। ज्ञात हो कि मन्दिर के आसपास के सभी दुकानदार की दुकानदारी मन्दिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर ही निर्भर है। ऐसे में लगातार बीते 5 महीने से मन्दिर बन्द रहने के कारण इनकी माली हालात काफ़ी ख़राब होते जा रही है और सब्र का बांध टूटता प्रतीत हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें