मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : कार पर गिरा कैंटर, महिला सहित तीन की मौत, दाे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : कार पर गिरा कैंटर, महिला सहित तीन की मौत, दाे घायल

जींद। जुलाना के निकट 152 डी पर शनिवार अल सुबह ग्रैंड विटारा कार पर कैंटर आ गिरा। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि दो महिलाएं घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों के कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। घायल महिलाओं की हालत गंभीर देख उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रैफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर आवारा पशु आने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।करनाल से कुछ लोग ग्रैंड विटारा कार में खाटू श्याम दर्शनों के लिए जा रहे थे। जुलाना के निकट अचानक से सड़क पर पशु आ गया। जिससे कार सवार लोग कार को साइड में खड़ा कर क्षतिग्रस्त हुई कार को देखने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कैंटर कार पर ही पलट गया और इसमें एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मृतकों की पहचान करनाल निवासी धर्मपाल (43), राजकुमार (50), स्वीटी (40) के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 40 वर्षीय नीतू व 40 वर्षीय रितु के रूप में हुई है। घायल महिलाओं को सीएचसी जुलाना लाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार कार के आगे कोई आवारा पशु आने के कारण कार का अगला बंपर टूटने के कारण खडी थी और सभी नीचे कार के पास सड़क पर खड़े थे। जिसमें पीछे से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे कार व कैंटर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरे। कैंटर कार के ऊपर जा गिरा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें