मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : टेस्ट लैबोरेटरी में लगी आग, दम घुटने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : टेस्ट लैबोरेटरी में लगी आग, दम घुटने से युवक की मौत

जींद। जींद के हुडा कांप्लेक्स में शुक्रवार देर रात को लैबोरेटरी में लगी आग के बाद दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शनिवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।डीआरडीए के सामने हुडा कांप्लेक्स में गांव घोघडिय़ा निवासी प्रवीण (29) पार्टनरशिप में जींद लैबोरेटरी के नाम से शॉप चलाए हुए थे। शुक्रवार रात को वह लैब की बेसमेंट में सोया हुआ था। अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के कारण लैब में आग लग गई। जिसमें प्रवीण की धुएं से दम घुटने के कारण वहीं गिर गया। आसपास दुकानदारों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और प्रवीण को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले कर गए। जहां चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।मृतक प्रवीण के दोस्त प्रदीप ने बताया कि प्रवीण अक्सर लैब में रूक जाया करता था। शुक्रवार रात को भी वह लैब की बेसमेंट में सोने चला गया। शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई और प्रवीण की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें