मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : जम्मू-कटरा हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : जम्मू-कटरा हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

जींद। जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे पर गांव खरकगादिया के निकट वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।गांव तेलीखेड़ा निवासी बलराज कंबाइन पर हैल्पर का कार्य करता था। बीती रात खाना खाकर वह घर से गांव खरक गादियां में चल रही कंबाइन मशीन को देखने के लिए निकला था।रास्ते में जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे किसी अज्ञात ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान बलराज की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें