मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार: पंचायतों में महिलाओं का उमड़ता हुजूम नलवा में बदलाव का संकेत: उमेश रतन शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हिसार, । नलवा हलके के गांव मंगाली सुरतिया में आम आदमी पार्टी

के प्रदेश प्रवक्ता उमेश रतन शर्मा के नेतृत्व में 18वी महिला पंचायत

आयोजित की गई। महिला पंचायत में महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

गांव

में बुधवार को हुई इस महिला पंचायत को संबोधित करते हुए उमेश रतन शर्मा ने

कहा कि महिलाओं का उमड़ता हुजूम नलवा में बदलाव की इबारत लिखेगा। उन्होंने

कहा कि इस बार नलवा हलके के लोग अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटी मुफ्त

शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य, 24 घंटे मुफ्त-बिजली पानी, माताओं-बहनों को 1000

रुपये की सम्मान राशि व हर युवा को रोजगार की गारंटी के लिए वोट करेगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की खराब शिक्षा व्यवस्था ने बच्चों के भविष्य को

बर्बाद करने का काम किया है।

वर्तमान सरकार ने गरीब माताओं के उस

सपने को मार दिया है जिसमें वे अपने बच्चों को अफसर बनना चाहती थी लेकिन

खराब शिक्षा व्यवस्था व बेरोजगारी ने उनके बच्चों को अफसर तो नहीं बनाया

बल्कि नशेड़ी व अपराधी बना दिया। आज प्रदेश के अधिकतर गांवों के यही हालात

हैं। मंगाली सुरतिया की माताओं ने इस शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अपनी आवाज

बुलंद की और शपथ ली कि अबकी बार उनका वोट जात-पात या धर्म के नाम पर नहीं

बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा व उनके सुनहरे भविष्य के नाम पर होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें