मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर को शादी का झांसा देकर ऑपरेटर ने बनाए शारीरिक संबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़ । जिले में एक प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर को शादी का झांसा देकर थाने के ऑपरेटर ने शारीरिक संबंध बनाया। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल इस मामले को गंभीरता से लिया और रामगढ़ थाना के कंप्यूटर ऑपरेटर मीराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मांडू थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाया था। महिला थाने में दिए गए आवेदन में उसने कहा था कि कंप्यूटर ऑपरेटर मिराज अंसारी जब मांडू थाना में पदस्थापित था, तब उन दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ था। मिराज ने उस महिला पदाधिकारी को शादी का झांसा दिया और लगभग 6 महीने तक संबंध में रहे। लगभग 1 महीने पहले मीराज अंसारी का तबादला मांडू थाने से रामगढ़ थाने में कर दिया गया। इसी बीच मेराज अंसारी छुट्टी पर घर गया तो वाह शादी कर लौटा।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मीराज अंसारी ने उसके साथ धोखा किया है। उसने उसे बिना कुछ बताए चुपके से शादी कर ली।

मांडू थाना प्रभारी राम वृक्ष प्रसाद हुए निलंबित

इस पूरे प्रकरण में एसपी प्रभात कुमार ने मांडू थाना प्रभारी राम वृक्ष प्रसाद पर भी गाज गिराया है। प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर और कंप्यूटर ऑपरेटर के बीच 6 महीने तक प्रेम संबंध की घटना मांडू क्षेत्र में ही हुई। विभाग में इतना बड़ा मामला हुआ और थाना प्रभारी के द्वारा इस बात की जानकारी ना तो वरीय अधिकारी को दी गई और ना ही इस पर अंकुश लगाने की कोशिश की गई। रामगढ़ एसपी ने तत्काल थाना प्रभारी रामवृक्ष प्रसाद को निलंबित कर दिया और उनकी जगह अखिलेश चौबे मांडू का थाना प्रभारी बना दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें