मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों को फटकार,एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिना तैयारी बैठक में पहुंचे अधिकारियों को फटकार,एक दिन का वेतन काटने का निर्देश

गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य सफाइ कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने विभागीय समीक्षा बैठक में बिना तैयारी के पहुंचे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए गैरहाजिर अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीडीओ को दिए।शनिवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में समीक्षा बैठक में मकवाना ने मैन्युअल स्कैवेंजर्स की शून्य रिपोर्ट भेजने पर नाराजगी जताई और कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री धामी सफाई कर्मियों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं, जिन पर विभागों को गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने आउटसोर्स कर्मचारियों के बीमा, आयुष्मान कार्ड और स्थायी कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड जल्द बनाएं जाने को भी कहा। उन्होंने नगरपालिकाओं में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने को कहा। स्वच्छता कर्मियों को पांच सौ रुपये दैनिक वेतन एक माह के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में गोपेश्वर के नगर पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, राष्ट्रीय वाल्मिकी क्रांतिकारी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री जयपाल सिंह टांक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, तथा नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें