मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

अपने ही चाचा ने कर डाली भतीजे की हत्या, फिर रची अपहरण की झूठी कहानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

मेदिनीनगर : पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह में एक चाचा ने अपने तीन वर्षीय भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी बच्चे का चचेरा चाचा है । जानकारी के अनुसार मृतक घर के समीप स्थित आरोपी चचेरे चाचा के दुकान में चॉकलेट खरीदने गया था। जहां आरोपी चचेरे चाचा ने उसे खेलाने के बहाने कुछ दूर न्यू प्राथमिक कन्या वद्यिालय की ओर ले गया और उसके बाद गला दबाकर मार डाला। उसे हत्या करने के बाद आरोपी ने मासूम बच्चा का शो पति से छिपाकर भाग गया। देर रात बच्चे को घर नहीं लौटने पर परिजन काफी खोजबीन किया। उसे नहीं मिलने पर परिजनों ने सबसे पहले थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया। गांव के कुछ लोगों ने दीपक कुमार चंद्रवंशी के साथ बच्चा को देखने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण आरोपी दीपक कुमार चंद्रवंशी को पकड़ पूछताछ किया। जहां आरोपी चाचा दीपक कुमार ने कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्चा का अपहरण किए जाने की बात कही। बच्चा रजवाडीह गांव के रामदेव राम का पोता था। जब मंगलवार की शाम तक बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने मेदिनीनगर-पांकी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर एसडीओ अजय सिंह बडाइक मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे। मगर लोग मानने को तैयार नही थे। जिसके कारण जाम हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा। मृतक का दादा रामदेव राम के अनुसार बच्चा को उसका चचेरा चाचा ही खेला रहा था और उसने ही घर में आ कर सूचना दी कि लगता है बच्चे का अपहरण हो गया है। पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार के रात ही संदेह के आधार पर बच्चे के चचेरे चाचा को हिरासत में लिया था। जब उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की गयी तो उसने कबूल किया उसने ही बच्चे की गला दबाकर कर हत्या की है । उसके निशानदेही पुलिस ने शव को बरामद किया। बच्चे का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद घर लाया गया। जहां कोहराम मच गया। पुलिस की उपस्थिति में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में बच्चे की हत्या की गई है। बच्चे की हत्या से पूरे गांव में आक्रोश है। किसी तरह की अप्रिय घटना ना हो। इसलिए रात भर पुलिस बल गांव में तैनात थी।

संपत्ति के लालच में आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि संपत्ति के लालच में आरोपी चचेरे चाचा दीपक कुमार चंद्रवंशी ने उक्त बच्चा को सबसे पहले बहला-फुसलाकर स्कूल के समीप ले गया। वहां गंजी उतार कर बच्चा को गला घोंटकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को पत्ती से ढक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी और मृतक बच्चा के माता-पिता के साथ पिछले कई सालों से जमीन का विवाद चल रहा था। बाईपास रोड नर्मिाण में मुआवजे को लेकर आरोपी को विवाद चल रहा था । संपत्ति के लालच में उसने बच्चा को हत्या कर अपहरण की झूठी कहानी रची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें