झारखंड में जरूरतमंद सड़क पर ना सोएं- भजंत्री

*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने खादगड़ा आश्रय गृह एवं रिम्स आश्रय गृह का किया निरीक्षण
*निराश्रित, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया
*सभी संबंधित विभाग मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सड़क पर न सोने को मजबूर
रांची// उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 18 नवंबर 2025 को राँची शहर के दो प्रमुख आश्रय गृहों खादगड़ा आश्रय गृह तथा रिम्स परिसर स्थित आश्रय गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निराश्रित, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लेना था।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने दोनों आश्रय गृहों में रह रहे लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को सुना।
निरीक्षण के दौरान रवि शंकर मिश्रा, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, राँची, श्री निकेश कुमार, सहायक प्रशासक, राँची नगर निगम, मणिकांत, सिटी मिशन मैनेजर, एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
“आश्रय गृह समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए संरक्षण का अंतिम सहारा
उपायुक्त ने कहा कि “आश्रय गृह समाज के सबसे कमजोर वर्ग के लिए संरक्षण का अंतिम सहारा है। सभी संबंधित विभाग मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सड़क पर न सोने को मजबूर हो।”
★ अबुआ साथी-9430328080
जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर
★ बाल विवाह मुक्त रांची, हम सब की जिम्मेदारी है - काजल मेहता विशेष संवाददाता रांची





