मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

ईसीआरकेयू के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस कार्यालय परिसर से चलकर धनबाद स्टेशन पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले, आज धनबाद में जन जागरण सप्ताह( 14 सितंबर से 19 सितंबर तक) आरंभ किया गया। इस के तहत सोमवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद ब्रांच दो के हिल कॉलोनी स्थित कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक बैठक हुई। फिर दोपहर 12:30 बजे से एक मोटरसाइकिल जुलूस कार्यालय परिसर से चलकर धनबाद स्टेशन पहुंचा। जहां एक सभा में तब्दील हो गई। इस पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए, और फेस मास्क लगाते हुए, सभी कार्यक्रम को संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अपर महामंत्री डीके पांडेय रेल मजदूर पर हो रहे अत्याचार और रेल प्रशासन द्वारा हर रोज नए नए मजदूर विरोधी कानून जोड़ें जाने का कड़ा विरोध किया। यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि कोई भी मजदूर विरोधी कानून का डटकर से मुकाबला किया जाएगा। कार्यक्रम में डीके पांडेय, के अलावे भी डी सिंह,पी के मिश्रा, ए के दा, एन के खवास, टी के साहू , तपन विश्वास आदि अन्य शामिल थे। केंद्र सरकार द्वारा रेल कर्मचारियों को 50/55 वर्ष उम्र या 30 वर्ष सेवा के आधार पर मनमाने तरीका से सेवा पुनरीक्षण करने, रेल को निजी ऑपरेटर के हाथों सौंपने, उत्पादन इकाई को निजीकरण करने,रेल मंत्रालय द्वारा 50% पदों को सरेन्डर करने, रिक्त पदों का नहीं भरना, लारजेस स्कीम को पुनः नहीं चालू करने, पुराने पेंशन योजना को पुनः चालू नहीं करने, तथा 1800 एवं 4600 के लिए पदोन्नति के अवसर को नहीं खोलने के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें