मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

ग्यारह लाख की लागत से तीन वार्डों में महापौर ने सड़कों, नालियों का किया शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

ग्यारह लाख की लागत से तीन वार्डों में महापौर ने सड़कों, नालियों का किया शिलान्यास-अमितग्राम में द्वितीय फेज में सीवर लाइन कार्य शुरू होने की महापौर ने दी जानकारी-वार्डों में सड़कों का जाल बिछाने के साथ ड्रेनेज सिस्टम को कर रहे हैं बेहतर : अनिता ममगांईऋषिकेश, 23 फरवरी। नगर निगम महापौर ने ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड संख्या में वार्ड 31, 35 एवं 37 में 11 लाख की लागत से सड़क एवं नालियों का शिलान्यास किया।गुरुवार को नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने तीन वार्डो में सड़कों का शिलान्यास किया। अमित ग्राम के लोगों ने महापौर को सीवर लाइन कार्य की शुरुआत ना होने की जानकारी दी इस पर महापौर ने उन्हें बताया सेकंड फेज में टेंडर होते ही क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। बार-बार सड़क की खुदाई ना करनी पड़े, इसके लिए वह गैस पाइप लाइन भी डालने के लिए प्रयास करेंगी।महापौर ने कहा कि शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों की स्थिति के सुधार के लिए तेजी के साथ नई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जहां भी सड़कों की आवश्यकता है, वहां आवश्यकतानुसार नगर निगम सड़क बनवा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तीनों वार्डों के लोगों को अब सड़क के लिए परेशानी नहीं होगी। क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए नालियों का भी निर्माण तीव्र गति से जारी है।क्षेत्रवासियों के अभिनंदन के दौरान महापौर ने कहा कि शहर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ साथ सभी वार्डों में सड़कों का जाल बिछाना और वार्डों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए वह विशेष रूप से प्रयासरत हैं। शहर को विकास का मॉडल बनाने के लिए वह प्रयासरत है। दूरगामी सोच के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने माल्यार्पण कर उनका आभार जताया गया।इस अवसर पर पार्षद विपिन पंत, विजेंद्र मोघा, रश्मि देवी , विनय बलोधी, विनोद भारती, दिनेश असवाल, राम चन्द्र तिवारी, नागेन्द्र सिंह, दिनेश सती, गोविंद सिंह रावत, अनूप बडोनी, दिनेश पंत, भगत राम पेटवाल, राजेश्वरी सती, मंजू पंत, राजी रतूड़ी, विकरा देवी, मंजू देवी, राजकुमारी, सोनी देवी आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें