मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : पांच वर्षीय लड़की को चाकू मारकर किया घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : पांच वर्षीय लड़की को चाकू मारकर किया घायल

जींद। नरवाना स्थित प्रीतमवाला बाग हरीनगर में बुधवार रात को पांच वर्षीय बच्ची पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल बच्ची को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकां ने उसकी हालत गंभीर देख अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।जिसने बच्ची पर चाकू से वार किया है, वो भी नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरवाना के प्रीतम बाग की रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची बुधवार रात को घर के बाहर गली में खेल रही थी। उसी दौरान कालोनी का ही 16 वर्षीय युवक आया और चाकू से हमला कर दिया। बचाव में शोर मचाए जाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपित को काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।घायल बच्ची के पिता बृजेश ने बताया कि वो गांव ढाकल के रहने वाले हैं और 20 दिन पहले ही कालोनी में नया मकान लिया है। वो कमरे में पूजा कर रहे थे जबकि बच्ची की मां मशीन में कपड़े धो रही थी,तभी उनका बेटा भागता हुआ ऊपर आया कि उसकी बहन को किसी ने पकड़ लिया है चाकू से हमला कर रहा है। बच्ची को बचाने के लिए मां चीखते हुए नीचे आई तो युवक ने उसे भी पकड़ लिया और उसे भी लात व घूसे मारे।घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। उनकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नही है और वो कालोनी में किसी को ज्यादा जानते भी नही हैं। हुडा चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें