मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना काफी दुखद, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद । निरसा पोद्दारडीह आवासीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा के आयोजन में धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा के उपस्थिति में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने केंदुआ मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय सतीश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, एवं 2 मिनट का मौन रखकर उनकी दिव्य आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई। निरसा विधायक ने कहा धनबाद में दिनदहाड़े भाजपा नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना काफी दुखद है।पूरी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। जिस तरह प्रदेश में लगातार भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है व भाजपा कार्यकताओं की सरेआम हत्या हो रही हैं। इससें प्रतीत होता हैं वर्तमान प्रदेश सरकार झारखंड को जंगल राज की ओर ढकेल रही है। आए दिन चोरी, डेकैती, लूट की खबर आप सभी के बीच आती रहती हैं। अगर सरकार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। इस सरकार में अपराध बेलगाम हो गया। झारखंड की जनता इस सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से चिरकुंडा मंडल अध्यक्ष अनिल यादव , रंजन सिंह, गौतम सेनगुप्ता, पी. एन. राय ,भोला चौधरी, बंपी चक्रवर्ती, संदीप मंडल, सुबोध गोप, चिन्मय चक्रवर्ती ,काली पद रवानी, मिट्ठू रवानी, अमल रवानी, मिहिर भंडारी आदि अन्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें