मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : टोहाना के मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : टोहाना के मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

फतेहाबाद। जिले के शहर टोहाना के वार्ड 12 स्थित एक मकान में गुरूवार देर रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। दमकल कर्मचारियों ने एक बड़े हादसे को टालते हुए गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना टोहाना के शीतला माता मंदिर रोड पर स्थित एक मकान में हुई। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग से घर में रखा बेड, कपड़े, फ्रिज, सोफा और कूलर सहित करीब चार से पांच लाख रुपए का सामान राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर नियंत्रण पाया। दमकल कर्मियों ने आग की चपेट में आए कमरे से एक गैस सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा विस्फोट टल गया। मकान मालिक अमीन सिंह ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर हैं, जब उन्हें आग लगने की सूचना मिली, तब वह बाजार गया हुआ था।

उसकी पत्नी ने बताया कि वह टिफिन सर्विस के लिए खाना बनाने गई थी। दम्पति यहां अपने दो बच्चों के साथ एक ही कमरे में रहता था, जहां आग लगी। उनके सास-ससुर नीचे के कमरे में रहते हैं। आगजनी की सूचना के बाद वार्ड तीन के पार्षद धर्मपाल ने भी घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पीडि़त परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, पिता बीमार रहते हैं और पत्नी साफ-सफाई का काम करके गुजारा करती है। पार्षद ने सरकार से पीडि़त परिवार को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है ताकि वे अपना जीवन यापन कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें