मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

गुरु-शिष्य परंपरा हमारी पहचान, इसे सहेजना हम सबका कर्तव्य: चौहान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरु-शिष्य परंपरा हमारी पहचान, इसे सहेजना हम सबका कर्तव्य: चौहान

हरिद्वार। संस्कार भारती हरिद्वार महानगर इकाई द्वारा खेल एवं सांस्कृतिक महासंघ के सहयोग भेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में नटराज पूजन एवं कला गुरुजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि गुरु-शिष्य परम्परा भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। अपने देश की संस्कृति व परम्पराओं का संरक्षण, संवर्धन व सम्मान करना और इसके मूल्यों को सुरक्षित रखना हम सबका पहला कर्तव्य है, क्योंकि पूरी दुनिया में हमारी पहचान आज भी हमारी परम्पराओं व संस्कारों से ही होती है। उन्होंने कहा कि संस्कार भारती की हरिद्वार महानगर इकाई संस्कृति, संस्कार, कला तथा साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि अध्यात्म चेतना संघ के संस्थापक व कथाव्यास आचार्य करुणेश मिश्र ने कहा कि आज के समय में हमें प्रगति से अधिक संस्कारो की आवश्यकता है। हमारी परम्पराएं हमेशा बड़ों का सम्मान व आदर करना सिखाती आई हैं।

नटराज पूजन तथा डॉ. श्वेता सरन के ध्येय गीत से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कवि अरुण कुमार पाठक,शीना भटनागर, श्वेता सरन व निपुण जिंदल ने गीत प्रस्तुत किए। सृष्टि बडोला की डांसिंग एकेडमी के बाल कलाकारों ने ‘मंगलम् गणेशं’ व ‘शंकर अति प्रचंड’, कथक नृत्यांगना देव श्री चक्रबर्ती ने ‘अंगिकं भुवनं’ तथा वंदिता ने ‘रुद्राष्टकम्’ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

संस्था ने अनेक विधाओं में विशिष्ट योगदान के लिए तेजिंदर सिंह कैंथ, संगीता सक्सैना, स्वाति वर्मा, डॉ. मेनका त्रिपाठी, इंदू सिंह, सुनीता भाटी, प्रकाश चंद्र पांडेय, विष्णु प्रिया शर्मा, वंदिता, करुणा चौहान, एस.पी. मौर्य, मनीष शर्मा तथा हर्ष जोशी को कला गुरु सम्मान से विभूषित किया। सुमन पंत, संगीता राणा, ललित जिंदल को संस्कृति सेवा सम्मान और वृंदा वाणी को विशेष सेवा सम्मान दिया गया।

संस्कार भारती के प्रान्त मंत्री राकेश मालवीय ने हरिद्वार महानगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पदाधिकारी संजय पंवार, विद्यालय उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, रमेश उपाध्याय, डॉ० गौरव गुप्ता, डाॅ० नीता नय्यर, रेखा सिंघल, राजकुमारी राजेश्वरी, डा० अजय पाठक, महेश चन्द्र काला, सुभाष मलिक, देवेन्द्र मिश्र, पराग गुप्ता, सुभाष हँस, वृंदा वाणी, निशा कश्यप, सुषमा साहू, मीनाक्षी चावला, पुष्प लता हंस, रीता अवस्थी, राकेश रोशन, पवन राठौर, सहित कई कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें