मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधरोपण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने किया पौधरोपण

नैनीताल : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार नैनीताल स्थित लोक भवन परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी चंदन का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता करते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का संकल्प नहीं बल्कि जीवनशैली का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से हरित पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन तथा भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु अधिकाधिक पौधरोपण एवं जनभागीदारी का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्यपाल की अपर सचिव रीना जोशी, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या सहित लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें