मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यपाल ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यपाल ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

लातेहार। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नेतरहाट आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया । राज्यपाल ने वहां की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं सहित विभिन्न शैक्षणिक विभागों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।राज्यपाल को विद्यालय के प्राचार्य की ओर से विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियां , अनुशासन, शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे नवाचारों से अवगत कराया गया। उन्होंने विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा, अनुशासित वातावरण तथा प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त परिसर की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेतरहाट विद्यालय न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश की शैक्षणिक गरिमा का प्रतीक है। यहां से शिक्षा प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों ने देश-विदेश में विद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपनी गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखेगा।इसके बाद राज्यपाल ने नेतरहाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, उपलब्ध दवाओं तथा स्थानीय निवासियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।राज्यपाल ने नेतरहाट क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में फैले नाशपाती बागान का भी भ्रमण किया। उन्हें जानकारी दी गई कि यहां 'नट' किस्म के नाशपाती भी हैं, जो अपने स्वाद एवं गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें