मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

जींद:अच्छे नागरिक बनाने के लिए बच्चों में शिक्षा व अनुशासन का रुझान पैदा करें : अशीम कुमार घोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद:अच्छे नागरिक बनाने के लिए बच्चों में शिक्षा व अनुशासन का रुझान पैदा करें : अशीम कुमार घोष

जींद। हरियाणा प्रदेश के महामहिम राज्यपाल अशीम कुमार घोष ने कहा कि देश के सच्चे एवं अच्छे नागरिक बनाने के लिए बच्चों का बाल्य काल से ही पढ़ाई, खेल, स्वास्थ्य व अनुशासन की ओर रूझान पैदा करना चाहिए। इसके साथ-साथ उनकों अच्छे संस्कार भी देने चाहिए।महामहिम राज्यपाल असीम कुमार घोष मंगलवार को जींद जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन झांझ कलां व जीतगढ़ गांव के प्राथमिक पाठशाला में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल अशीम घोष की धर्मपत्नी मित्रा घोष, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. कृष्णलाल मिड्ढा, डीसी मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, सीआरएसयू के कुलगुरू रामपाल सैनी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और सबसे कीमती संपत्ति है। इन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं।बच्चों का खेलों की और भी रुझान बनाएं ताकि नशे से दूर रह कर राष्ट्र की प्रगति में अपना सक्रिय योगदान दे सकें। खेलों से शारीरिक व मानसिक ताकत प्राप्त होती है। उन्होंने अभिभावकों से कहा बच्चों को अपना समय देना चाहिए और यह ध्यान रखें की उनका रुझान किस क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। बच्चों की रुचि के अनुरूप उन्हें अपना क्षेत्र चुनने की आजादी देनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों को सही दिशा में प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे और निश्चित रूप से वह सफलता की नई उचाइंयों को छुएंगें।सरकार की ओर से भी शिक्षा व खेलों की ओर बढ़ावा दिया जा रहा है। विगत वर्षों से इन क्षेत्रों में हरियाणा प्रदेश में काफी तरक्की देखने को मिल रही है। हामहिम राज्यपाल असीम कुमार घोष ने इस दौरान दोनों विद्यालयों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ.-सफाई, रसोईघर, शौचालय, पुस्तकालय इत्यादि का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लास रूम में जाकर बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए आशीर्वाद व चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे।राज्यपाल ने रामराये गांव स्थित प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपचाराधीन मरीजों का का हालचाल जाना और फल भेंट किए। उन्होंने प्रयोगशाला, दवाई संग्रहण कक्ष, कोल्ड चेन रूम सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवाई के रिकॉर्ड को चैक किया तथा पीएचसी में आमजन को दी जाने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाओं की फीडबैक ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें