मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री धामी बोले- प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को साकार कर रही सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं से जुड़े 43 लाभार्थियों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार में रविवार

को पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना पौड़ी, उद्यान विभाग, राष्ट्रीय

ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, समाज कल्याण और नगर निगम के 43

लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

लाभार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम

में मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में

लगातार कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में

लाने के लिए कृत संकल्पित है।

पिछले 10 वर्षों में भारत का ऐसा कोई

भी नागरिक नहीं होगा, जो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से

लाभान्वित न हुआ हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सरकार ने

सबका साथ, सबका विकास तथा एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान को

साकार किया है।

आदर्श राज्य बनेगा उत्तराखंड

मुख्यमंत्री

ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपना

सर्वस्व अर्पित किया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में आपदा के दौरान सरकार

ने बाढ़ सुरक्षा कार्य और सड़क, विद्युत, पेयजल संबंधित कनेक्टिविटी के लिए

युद्ध स्तर पर कार्य किए। जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) दोगुनी हो

उत्तराखंड आदर्श राज्य के रूप में विकसित हो, इसी लक्ष्य के साथ सरकार आगे

बढ़ रही है।

सुरक्षा, संरक्षण और विकास के लिए हुए अनेक कार्य

मुख्यमंत्री

ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से प्रदेश सरकार ने सभी नागरिकों

विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं।

समान नागरिक संहिता का लाभ हर व्यक्ति को मिलेगा और आने वाले समय में अन्य

राज्य भी इसका लाभ लेंगे। सख्त नकल विरोधी कानून युवाओं का योग्यता के आधार

पर चयन सुनिश्चित किया है। धर्मांतरण व उपद्रवियों के विरुद्ध भी सख्त

कानून है।

मुख्यमंत्री ने कोटद्वार स्थित गब्बर सिंह कैंप के पास पुल निर्माण कराने की घोषणा भी की।

8275.51 करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री

ने समस्त जनपदों के विकास कार्यों से संबंधित 17 विभागों की कुल 8275.51

करोड़ की 122 विभिन्न योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

इसमें जनपद पौड़ी गढ़वाल से संबंधित 828 करोड़ की योजनाएं हैं।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

रोड

शो में मुख्यमंत्री का काफिला कोटद्वार में महाराज वेडिंग पॉइंट से

बद्रीनाथ मार्ग पर झंडा चौक तक होते हुए नगर निगम से समीप मोंटेसरी स्कूल

पहुंचा। मुख्यमंत्री के स्वागत और अभिनंदन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इन विभागों ने लगाया स्टाल

कार्यक्रम

स्थल पर मत्स्य, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका

मिशन, कृषि, उद्यान, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना, जलागम, डेयरी,

पशुपालन, निर्वाचन, सहकारिता, समाज कल्याण, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार

कल्याण आदि विभाग के स्टॉल लगाए गए थे।

मोदी के प्रयास से ही कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों से उबरा देश

राज्यसभा

सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से ही

देश कोरोना जैसी विकट परिस्थितियों से निपटा और न केवल भारत में टीकाकरण

एवं राशन उपलब्ध करवाया बल्कि विदेश तक भी कोरोना वैक्सीन पहुंचाई।

उन्होंने कहा कि आज सभी बहनों के घर गैस चूल्हा है। अब धुएं की बीमारी से

महिलाएं मुक्त रहेंगी।

मोदी के नेतृत्व में लौटा भारत का स्वाभिमान

पूर्व

मुख्यमंत्री एवं सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के

नेतृत्व में भारत का स्वाभिमान लौट आया है। उन्होंने सबको साथ लेते हुए देश

के लिए जो काम किया है उससे देश चहुंमुखी विकास पथ पर अग्रसर है।

जनहित में कार्य कर रही सरकार

विधानसभा

अध्यक्ष व विधायक कोटद्वार ऋतु खंडूरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कोटद्वार

में आई आपदा के दौरान त्वरित गति से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य संपन्न कराया।

प्रदेश सरकार महिला और बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिए अनेक योजनाएं

संचालित कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें