मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड में आपातकाल के दौरान जेल जाने वालाें को पेंशन देने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तराखंड में आपातकाल के दौरान जेल जाने वालाें को पेंशन देने की तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को पेंशन या हर माह आर्थिक सहायता देने जा रही है। इस प्रस्ताव को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दी गई है। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 25 जून को आपातकाल के पचास साल पूरे होने पर एक घोषणा की थी कि सरकार ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता देगी,

जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल में सजा काटी और यातनाएं झेली थीं। राज्य सरकार ने इसके लिए गृह मंत्रालय काे कार्ययोजना बनाने को कहा था। धामी कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को पारित कर दिया है और अब विधानसभा से इसे मंजूर करवाना है। संभवतः गैरसैण में हो रहे सत्र में इसे मंजूरी मिल जाएगी। ये धनराशि कितनी होगी, इस बारे में सरकार ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

उल्लेखनीय है कि 25 जून 1975 को देश में इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लगाया था और राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने इसे मंजूरी दी थी। लगभग 21 माह के आपातकाल के दौरान जनसंघ, आरएसएस संगठन सहित विपक्षी दलों के नेताओं को जेलों में बंद कर उन्हें यातनाएं दी गई थी। उत्तराखंड के भी बहुत से लोगों ने जेलो में यातनाएं झेली थीं। मोदी सरकार ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था, इसी क्रम में देश भर में भाजपा ने कार्यक्रम कर अपने पूर्व संगठन जनसंघ के लोकतंत्र सेनानियों का परिवार सहित के सम्मान किया था।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगा कर हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किए थे। संविधान की हत्या करने वाली इंदिरा सरकार ने समाज पर जुल्म ढाए थे। जनसंघ में रहे ऐसे वरिष्ठ जन लोकतंत्र सेनानी हैं, हमारी सरकार इनकी चिंता करती है। मुख्यमंत्री की इसी

घाेषणा के अनुरूप अब उत्तराखंड में भी बिहार और अन्य राज्यों की तरह पेंशन दिए जाने की योजना पर काम चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें