मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

व्यवसायी से रंगदारी मांगने मामले में अमन साहू गिरोह ने अपनी संलिप्तता से किया इनकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

18 फरवरी । अपर बाजार के रहने वाले एक व्यवसायी से एक करोड़ की

रंगदारी मांगने के मामले में अमन साहू गैंग की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया

पर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। जारी विज्ञप्ति ने कहा गया है कि

हमारी ओर से कोई रंगदारी नहीं मांगी गई है। कोई छुटभैया अपराधी या आसामाजिक

तत्व के जरिये बॉस के नाम पर रंगदारी की मांग किया गया होगा। विज्ञप्ति

में यह भी कहा कि हमारा गैंग कोयला व्यापारी, जमीन कारोबारी, कोल

ट्रांसपोर्टर, रेलवे कंस्ट्रक्शन, ठेकेदार, बालू माफिया, इंडस्ट्री संचालक

से ही रंगदारी की डिमांड करता है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के व्यवसाय से

जुड़े किसी व्यवसायी से रंगदारी की डिमांड नहीं करता है। गैंग अपने स्तर

से इस तरह के कृत्य करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई करेगा।क्या है मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार के कारोबारी और मेसर्स गुप्ता

ट्रेडिंग के संचालक प्रज्जवल गुप्ता से एक करोड़ की रंगदारी कुख्यात

गैंगस्टर अमन साहू के नाम पर मांगी गई है। इस मामले में कारोबारी ने

कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। शनिवार की सुबह अनजान नंबर से उनके

मोबाइल पर कॉल आया और खुद को अमन साहू बताया। एक करोड़ रंगदारी नहीं देने

के एवज में उसके और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले

में डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें