मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

अरब सागर में बन रहा साल का पहला चक्रवाती तूफान, नाम होगा ‘तौकते’, जानें- कब- कहां देगा दस्तक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मौसम विभाग के मुताबिक देश के पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक देगा। इसकी वजह से 14 से 16 मई के बीच केरल कर्नाटक तमिलनाडु और महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने इस सप्ताह देश के पश्चिमी तट की ओर से चक्रवाती तूफान आने की भविष्यवाणी की है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके अरब सागर से सटे लक्षद्वीप की ओर बढ़ने की आशंका है। इस दौरान ये तूफान धीरे- धीरे तेज होता जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के पश्चिमी तट पर रविवार तक साल का पहला चक्रवाती तूफान दस्तक देगा। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात इसके गवाह बन सकते हैं। इसकी वजह से 14 से 16 मई के बीच केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, और महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार तूफान संभवत: 20 मई को कच्छ क्षेत्र से गुजरते हुए दक्षिण पाकिस्तान का भी रुख कर सकता है। यदि ऐसा होता है तो यह गुजरात के तटीय इलाकों में 17 या 18 मई तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों में इसके रुख को लेकर और बेहतर जानकारियां हासिल हो सकेंगी। कुल मिलाकर अगले सप्ताह तक इसके आने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना

लक्षद्वीप, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल को सावधान रहने की हिदायत दी गई है। तटीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया है।

60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक लक्षद्वीप, मालदीव के इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा केरल, गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में लोगों को आंधी-तूफान के साथ बारिश का सामना करना पड़ेगा।

16 मई तक तेज होगा सकता है तूफान

'तौकाते' 16 मई तक पूर्वी मध्य अरब सागर में जोर पकड़ सकता है. इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने संभावना जताई गई है, हालांकि कुछ न्यूमेरिकल मॉडल गुजरात और दक्षिण में कच्छ क्षेत्रों की ओर होने की संभावना को दर्शाते हैं, जबकि अन्य दक्षिण ओमान की ओर इसके जाने के संकेत देते हैं।

यह 2021 का पहला चक्रवाती तूफान होगा। इसका नाम म्यांमार की तरफ से 'तौकाते' रखा है, जिसका अर्थ होता है, अत्यधिक आवाज करने वाली छिपकली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें