मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : परिजनों ने मृतक महिला का शव लेने से किया इनकार तो प्रशासन में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जींद,। सफीदों उरलाना हैड के पास बुटाना ब्रांच नहर में शनिवार

को मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की अचानक पैर फिसलकर गिरने से मौत

में मामले में रविवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों से उसे

लेने से मना कर दिया।

मजदूर नेता राधेश्याम हाट के नेतृत्व में

परिजनों ने मांग रखी कि जब तक परिवार को उचित मुआवजे, मजदूरों के लिए

सेफ्टी किट उपलब्ध करवाने व घटना के दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के

खिलाफ कार्रवाई का लिखित आश्वासन प्राप्त नहीं हो जाता तब तक वह शव को

अस्पताल से नहीं उठाएंगे। शव न लेने को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आननफानन में सदर थाना प्रभारी आत्मा राम, नहरी विभाग के एसडीओ राहुल, जेई

अमित व एबीपीओ अनिल मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को मुआवजे का

आश्वासन दिया लेकिन परिजन नहीं माने।

परिजनों ने कहा कि मौखिक

आश्वासन से कुछ होने वाला नहीं है और उन्हे तो लिखित में आश्वासन चाहिए।

उसके बाद काफी देर मशक्कत करने के उपरांत मौके पर पहुंचे अधिकारियों व

पुलिस ने एसडीएम से फोन पर बात की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि परिवार को

हरसंभव मदद दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम के आश्वासन पर परिजन मान

गए और शव को नागरिक अस्पताल से गांव में ले गए। बता दें कि शनिवार को

उरलाना हैड के पास मनरेगा के तहत बुटाना ब्रांच नहर की सफाई कार्य के दौरान

टीटोखेड़ी की कमलेश का पैर फिसलने से मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें