मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में किन्नरों की जबरदस्ती से परेशान परिवार ने बुलाई पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हिसार में किन्नरों की जबरदस्ती से परेशान परिवार ने बुलाई पुलिस

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के शिकारपुर गांव में बेटे के जन्म की बधाई लेने पहुंचे किन्नरों की 11 हजार रुपये की मांग से परेशान परिवार ने पुलिस बुलाई। किन्नरों ने परिवार की पेशकश ठुकराकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।पुलिस सूत्राें के अनुसार नजदीकी गांव शिकारपुर में मसुदीराम घोड़ेला के परिवार में छह दिन पहले पोते का जन्म हुआ था। इसकी खबर किन्नरों को चली तो वे शनिवार काे बधाई मांगने पहुंच गए। किन्नरों ने बधाई में एक लाख रुपए की मांग की मगर परिवार ने कहा कि हमारे खेत पानी में डूबे हुए हैं और अभी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार ने अपनी खुशी से पांच हजार रुपए किन्नरों को देने चाहे तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद किन्नरों ने तेज-तेज बोलना शुरू कर दिया। शर्म के मारे परिवार दो हजार रुपए और देने पर राजी हुआ मगर किन्नर अड़े रहे। इसके बाद किन्नरों ने 51 हजार देने को कहा मगर परिवार ने कहा इतने पैसे हम नहीं दे सकते। इसके बाद किन्नरों ने 21 हजार मांगे मगर परिवार ने कहा कि आप किसी की मजबूरी समझो और जो हम खुशी से दे रहे हैं वो ले लो। इसके बाद किन्नरों ने 11 हजार रुपए मांगते हुए कहा कि इससे कम अब हम नहीं लेंगे। दो घंटे तक हंगामे के बाद परिवार दो हजार और देने को तैयार हो गया, मगर किन्नर अड़े रहे। लड़के के पिता प्रवीण ने बताया कि किन्नरों को हम 9000 रुपए तक देने को राजी हो गए ताकि वह बेटे को आशीर्वाद दे सके। मगर किन्नर 11 हजार रुपए लेने पर अड़ गए। कई देर तक जब वो नहीं माने तो मजबूर होकर डायल 112 बुलानी पड़ी। प्रवीण ने बताया कि हम अपनी खुशी से जो रकम दे रहे हैं, उसे किन्नरों को ले लेना चाहिए था मगर वह जिद पर अड़ गए और हंगामा करने लगे। डायल 112 आने के बाद किन्नरों के तेवर ढीले पड़ गए। डायल 112 में पहुंचे पुलिसकर्मी संदीप कुमार ने बताया कि किन्नरों के मामले में वह आए हैं। परिवार का आरोप है कि किन्नर जबरदस्ती कर रहे हैं और मान नहीं रहे। पुलिसकर्मियों ने कहा कि बाद में किन्नर परिवार की मर्जी से पैसे लेने पर राजी हो गए। परिवार की ओर से कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई। किन्नरों को चेताया गया है कि आगे से इस तरह की बात दोबारा आएगी तो कार्रवाई की जाएगी। किन्नरों का कहना है कि यह परिवार नौकरी पेशे वाला परिवार है इसलिए यहां हमने 11 हजार रुपए मांगे। गांव में गरीब घरों में हम 200 से 300 रुपए भी लेते हैं, मगर परिवार नहीं माना। परिवार जो खुशी से देगा हम ले लेंगे। परिवार का कहना है कि हम नाै हजार रुपए के साथ गुड़, चीनी, अनाज और दो सूट दे रहे थे मगर वह नगद 11 हजार रुपए मांग रहे थे। अब जब परिवार के पास गुंजाइश ही इतने की हो तो जबरदस्ती

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें