टुन्डी क्षेत्र में झामुमो के नेतृत्व में सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्हा का किया पुतला दहन
धनबाद । टुंडी बाजार में झामुमों ने धनबाद सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्हा का पुतला दहन किया। झामुमों प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मिलकर यह कार्यक्रम को किया। वक्ताओं ने कहा कि धनबाद पीएमसीएच कॉलेज का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो किया गया तो भाजपा के सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिंह ने इसका विरोध करते हुए झारखंडियो का अपमान करने का काम किया है। मौके पर विशेष रूप से झामुमों जिला सचिव पवन महतो, बसंत महतो, वाजिद अंसारी, श्रवण बेसरा आदि अन्य शामिल थे।





