युवती का सर खोजने के लिए दिन भर खाक छानती रही जिला प्रशासन वा औरमांझी पुलिस।
जिला प्रशासन ओरमांझी पुलिस ने आसपास के तालाबों, कुआं , नदी को मोटर लगाकर पानी को सुखाया नहीं मिली युवती का सर।
ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र के साईं यूनिवर्सिटी कुच्चू के पीछे परसा पतरा जंगल में एक अज्ञात युवती का सर कटा शव बरामद हुआ था। ओरमांझी पुलिस और पूरा जिला प्रशासन मृतक युवती का सर खोजने में दिनभर जुटी रही प्रशासन ने आसपास के कुओं ,नदी में मोटर लगाकर पूरे पानी को सुखाकर उस युवती का शव खोजने में लगी रही। समाचार लिखे जाने तक युवती का सर बरामद नहीं हो पाया था। जिला प्रशासन की और से सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और ओरमांझी थाना इन्स्पेक्टर व प्रभारी श्याम किशोर महतो अपने दल बल एवं ग्रामीणों के साथ युवती का सिर तथा उसके कपड़े को खोजने लगी रही देर शाम तक पुलिस को सफलता हासिल नहीं हो पाई थी। इस आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश का माहौल व्याप्त है लोगों ने इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की।





