मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : बाइक के आगे लावारिस पशु के आने से हादसा, बाइक सवार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : बाइक के आगे लावारिस पशु के आने से हादसा, बाइक सवार की मौत

हिसार। बरवाला के जींद रोड पर बाइक के आगे अचानक लावारिस पशु के आ जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मृतक के भाई गांव खरक पूनिया निवासी विक्रम के बयान पर इतफाकिया कार्रवाई की है। युवा की मौत की खबर से गांव खरक पूनिया में शोक की लहर है। मामले की जांच कर रहे हवलदार राजबीर सिंह ने बताया कि लगभग 29 वर्षीय सुनील बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे अपने काम के सिलसिले में बाइक पर अपने गांव खरक पूनिया से बरवाला शहर आ रहा था।

बीच रास्ते बरवाला बाईपास रॉयल सिटी के समीप बाइक के आगे अचानक बेसहारा पशु के आ जाने से बाइक सवार सुनील का संतुलन बिगड़ गया और वो मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूपसे घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार सुनील को तुरंत बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सुनील मेहनत मजदूरी करता था और अविवाहित था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें