मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

दुकान में घुसकर अपराधियों ने बुजुर्ग का गला रेता, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़,

। जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू गांव में

लूटपाट की नीयत से दुकान में घुसे अपराधियों ने एक बुजुर्ग का गाल रेत

दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

इस मामले की

पुष्टि करते हुए शनिवार को रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि यह घटना

शुक्रवार देर रात की है। बरियातू गांव में बंसी सोनार (85) अपने घर में ही

मौजूद थे। घर के बाहर ही उनकी एक दुकान भी है। परिवार के सभी सदस्य शादी

समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दुकान में लूट की मंसा

से घुसे अपराधियों ने वहां तांडव मचाया। जब अपराधियों का विरोध बंसी सोनार

ने किया तो उन लोगों ने गला रेत कर उनकी हत्या कर दी।

अब इस हत्या

की गुत्थी सुलझाने के लिए अपराधियों की धर पकड़ जारी है। पुलिस को संदेह है

कि आसपास के ही कुछ लोग इस वारदात को अंजाम देने में शामिल है । उन्हें इस

बात की पक्की खबर थी कि घर में कोई नहीं है और वहां आसानी से चोरी और

लूटपाट की जा सकती है। लेकिन बंसी सोनार के द्वारा किया गया विरोध और पहचान

लिए जाने के डर से अपराधियों ने उनकी हत्या की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें