मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

जींद पुलिस ने गुजरात जा रहा अवैध्र शराब का कैंटर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद पुलिस ने गुजरात जा रहा अवैध्र शराब का कैंटर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

जींद। नरवाना के हिसार रोड पर सीआईए स्टाफ नरवाना ने कंटेनर को काबू कर उसमे से 350 शराब की पेटियां बरामद की हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी जा रही है।शराब को पंजाब से तस्करी कर राजस्थान के रास्ते गुजरात स्पलाई किया जाना था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि पंजाब की तरफ से एक कंटेनर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा है। कंटेनर खनौरी-नरवाना होते हुए हिसार के रास्ते राजस्थान की तरफ जाने वाला है। जिसके आधार पर पुलिस ने नरवाना के हिसार रोड पर रेलवे फाटक के निकट निगाह रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद एक कंटेनर आया। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया।कंटेनर को ऊपरी तौर पर देखा तो उसमें में डाबर कंपनी के कार्टून भरे हुए थे। जिसके दस्तावेज मांगे जाने पर वह दिखा दिए। जब कंटेनर की थाने ले जाकर तलाशी ली गई तो सामान के बीच 350 अंग्रेजी शराब की पेटिया छुपाई हुई मिली। पुलिस पूछताछ में कंटेनर चालक की पहचान भीलवाड़ा राजस्थान निवासी पप्पू सिंह के रूप में हुई। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पप्पू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें