ठंड बढ़ी लेकिन जिला प्रशासन ने आलव का नहीं किया कोई व्यवस्था
रांची । दिसंबर का महीना अब अंतिम पड़ाव पर है। ठंड बढ़ गई है और शीतलहरी भी चल रही है । ऐसे में ठंड से बचने के लिए रांची जिला प्रशासन की तरफ से अलाव का व्यवस्था अब तक नहीं किए जाने से चौक चौराहों पर रात्रि के समय गरीब ,असहाय ,बेघर , बेसहारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । रहने को घर नहीं, सोने को बिस्तर नहीं की कहावत इन जरूरतमंदों पर चरितार्थ हो रही है । रविवार की रात्रि अपर बाजार, शहीद चौक, शहीद अल्बर्ट एक्का चौक ,लालपुर , कांटा टोली आदि जगहों पर रिक्शा चालक,मजदूर, कचरा चुनने वाले सहित कई लोग ऐसे हैं जो रात में खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर है । अलाव नहीं जलने के कारण इन्हें ठंड से काफी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन के तरफ से हर बार चौक चौराहों में लकड़ी देकर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है । हालांकि अब तक जिला प्रशासन अपनी तरफ से अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की है ।लेकिन गरीब , बेसहारा लोग स्वयं पेपर जलाकर ठंड भगाने की कोशिश करते हैं।





