मुख्यमंत्री ने दिए उदालगुरी कांड की सीआईडी जांच के आदेश
मुख्यमंत्री ने दिए उदालगुरी कांड की सीआईडी जांच के आदेशगुवाहाटी, 27 फरवरी । उदालगुरी जिले में मुठभेड़ में एक डकैती के आरोपित की मौत और दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की घटना की सीआईडी जांच के आदेश मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दिए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को घटना के तथ्यात्मक विवरण का पता लगाने के लिए सीआईडी जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। घटना की मजिस्ट्रियल जांच पहले से चल रही है। उन्होंने डीजीपी को दो सप्ताह के भीतर जांच पूरी करने को कहा।उल्लेखनीय है कि इस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया था और सब-इंस्पेक्टर हीरा ज्योति पेगू और कांस्टेबल सुकुमार बर्मन घायल हो गए थे।





