मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

गृह निर्माण को लेकर मारपीट,थाना पहुँचा मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में अपने जमीन पर घर बनाने को लेकर हुई मारपीट का एक मामला थाना में दर्ज करवाया गया। मामले में नावाडीह निवासी प्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि मैं अपनी जमीन पर घर बनवाने का काम करवा रहा था उसी वक्त मंजू दिव्या समेत अन्य लोग नाजायज मजमा बनाकर हरवे हथियार से लैस हो कर कार्यस्थल पर पहुंचे और गाली गलौज मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उक्त लोगों ने घर बनाने के एवज में रंगदारी के रूप में तीन लाख रुपया की मांग किया मना करने पर बीना सिंह ने कनपटी से रिवाल्वर सटाकर तथा पैकेट से ₹5 हजार निकाल लिया ।इधर बाबुल सिंह गले के डेढ भर का सोने का चेन नोच लिया जिसकी कीमत 75 हजार रुपया था। झगड़ा के दौरान कार्यस्थल पर रखा 20 बोरा सीमेंट 2 क्विंटल लोहे का छड़ ले गया जिसका कीमत अट्ठारह हजार बताया गया। इस घटना के बाबत नामजद लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कराया गया। पुलिस शनिवार को मामले की तहकीकात में जुट गई ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें