मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित कार ग्रिल से टकराई, एक की मौत, दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित कार ग्रिल से टकराई, एक की मौत, दो घायल

*]:pointer-events-auto scroll-mt-[calc(var(--header-height)+min(200px,max(70px,20svh)))]" dir="auto" data-turn-id="request-69cdf46e-ed2c-8323-9dec-e3c411b8f490-3" data-testid="conversation-turn-34" data-scroll-anchor="true" data-turn="assistant">जींद,। गांव अलेवा खांडा के निकट एक कार अनियंत्रित होकर ग्रिल से जा टकराई। इससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव मुगलचक जिला तरनतारन पंजाब निवासी 61 वर्षीय गुरपाल, उसका चचेरा भाई बलजिंद्र, दलजीत बुधवार रात को कार में सवार होकर जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे दिल्ली जा रहे थे। गुरूवार सुबह गांव अलेवा खांडा के निकट उनकी कार अनियंत्रित हो कर हाइवे पर लगे ग्रिलो से जा टकराई जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने गुरपाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। घायल बलजिंद्र ने बताया कि उनका जानकार विदेश से दिल्ली एयरपोर्ट पर आ रहा था।

उसे लेने के लिए तीनों कार से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। गांव खांडा के निकट उनकी कार अनियंत्रित हो कर ग्रिल से टकरा गई जिसमें उसके ताऊ के बेटे गुरपाल की मौत हो गई। अलेवा थाना के जांच अधिकारी मोहनलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें