मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : गीली पराली पर फिसलकर कीकर से जा टकराई बस, कोई हताहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिसार : गीली पराली पर फिसलकर कीकर से जा टकराई बस, कोई हताहत नहीं

हिसार। जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव सुलखनी से धांसू रोड पर फैली पराली व बरसात की वजह से हुए गीलेपन के चलते रोडवेज बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस रोड पर जा रही बस अचानक गीली पराली की वजह से अनियंत्रित हो गई और एक कीकर के पेड़ से टकराकर रूक गई। बस के अचानक कीकर से टकराने के कारण यात्रियों में अफरा—तफरी मच गई लेकिन इसमें किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य परिवहन के हिसार डिपो की बस सोमवार सुबह सुलखनी से धांसू रोड से हिसार आ रही थी कि रोड पर फैली गीली पराली से फिसल कर सड़क से उतर गई। यह बस घिराय से सुलखनी, धांसू होते हुए हिसार आ रही थी। सुलखनी से धांसू मार्ग पर धांसू मोड़ के पास हुआ बस अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को संभाला, जिससे बस कीकर से पेड़ से टकराई।आसपास के लोगों ने पहुंचकर यात्रियों की सहायायता की। बस के आगे के हिस्से को हल्का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर धान की पराली गिरी हुई हैं। बारिश के चलते यह गीली हैं और यहां कीचड़ भी फैलाहै। इससे यह मार्ग फिसलन भरा हो गया है। इसी पराली पर बस के टायर स्लिप हो गए और चालकने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान बस सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें