मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का किया कार्य : आशा नौटियाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोपेश्वर,। चमोली जिले के पोखरी में बुधवार को बदरीनाथ विधानसभा

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी के समर्थन में महिला

सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने

शिरक्कत की। सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

की गई।

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि

केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों की

आजीविका बढ़ाने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर

बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा

उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील की। उन्हाेंने कहा कि

भाजपा उम्मीदवार को इस क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ाने के लिए उम्मीदवार

बनाया गया है। हम सभी को उन्हें अपना आशीर्वाद देना है।

कैबिनेट

मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के प्रगति का कार्य

किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। राज्य सरकार

आंगनबाड़ी के बच्चों को महालक्ष्मी किट देने का भी काम कर रही है। सरकार ने

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने लोगों से अपील

की कि भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें